फतेहपुर: हुसैनगंज के हड़िया सलेमाबाद में संदिग्ध अवस्था में महिला की हुई मौत, परिजनों का रहा बुरा हाल
हुसैनगंज के हड़िया सलेमाबाद गांव निवासी शिव बली की 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी की सन्दिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।