चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगला थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में दो साल से फरार 3 हजार रुपये के इनामी आरोपी भंवर लाल जणवा को गिरफ्तार किया। आरोपी सिरोही के पिंडवाड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध अफीम व डोडाचूरा तस्करी के मामले में वांछित था।