भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने माँ अवाहदेवी मंदिर में शीश नवाकर प्राप्त किया माता रानी का आशीर्वाद
धर्मपुर (मंडी)
माँ अवाहदेवी मंदिर परिसर में आयोजित तृतीय शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान आज भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रेम कुमार धूमल जी ने माँ भगवती के दर्शन कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने माँ अवाहदेवी के पावन दरबार में शीश नवाया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भक्तिमय वातावरण बना रहा।
उल्लेखनीय है कि माँ अवाहदेवी मंदिर परिसर में 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक तृतीय शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, माँ भगवती का पूजन-अर्चन, आरती तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया जा रहा है।
इस शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन अवाहदेवी मंदिर कार्यकारिणी एवं दुर्गा पूजा संस्थापक समिति, अवाहदेवी द्वारा किया जा रहा है। आयोजक समिति ने माँ के दरबार में पधारने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Dharmpur, Mandi | Oct 16, 2026