मुंगावली में सोमवार को दोपहर लगभग तीन बजे से नगर परिषद ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। न्यायाधीश महोदय के निर्देश पर सीएमओ विनय कुमार भट्ट के नेतृत्व में स्टेशन रोड और न्यायालय परिसर के बाहर सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ी मोटरसाइकिलों और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।