नवाबगंज: जैदपुर के वसीनगर स्थित उस्मानिया मस्जिद के पास जेसीबी से वाटर पाइप ले जाते समय बाइक टकराई, 3 लोग हुए घायल
नगर पंचायत जैदपुर के मोहल्ला अली अकबर कटरा में चल रहे कार्य में एक जेसीबी द्वारा वाटर पाइप को लेकर बीते मंगलवार की रात्रि करीब 10 बजे थाना चौराहा को जा रही थी। तभी वसीनगर स्थित उस्मानिया मस्जिद के पास वाटर पाइप के टकराने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में राजू पुत्र मिश्रीलाल, सुनीता देवी और रवि की पहचान हुई।