चूरू: दादाबाड़ी में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, सांसद राहुल कस्वां सहित जिले के 4 विधायक रहे उपस्थित
Churu, Churu | Sep 16, 2025 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इन्द्राज खीचड़ के नेतृत्व में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के तहत पंखा रोड स्थित दादाबाड़ी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सांसद राहुल कस्वां, तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।