मलदहिया के विनायक प्लाजा साउथ में युवक का मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस टीम
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में साउथ के युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य संकलन किया। पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले है। युवक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है इसकी जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।