पाटन: ग्राम गाड़ाघाट में करंट लगने से युवक की हुई मौत, स्लैब डालते समय हुआ हादसा पाटन पुलिस मामले की जांच में जुटी
थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने मंगलवार दोपहर लगभग 1:00 बजे बताया कि पाटन की ग्राम गाड़ाघाट में स्लैब डालते समय एक युवक संजय लोधी की करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। बताया जाता कि संजय लोधी गाड़ाघाट क कमलेश के घर पर स्लैब डालने का काम कर रहा था इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। उसके साथी उसे पाटन अस्पताल लेकर आए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।