समस्तीपुर: केवटा गांव में युवक की गोली मारकर हत्या मामले में चार नामजद आरोपी गिरफ्तार
05 जनवरी की संध्या दलसिंहसराय थानान्तर्गत ग्राम केवटा वार्ड नं0-06 निवासी जितेन्द्र महतो पिता लक्ष्मी महतो की कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का कारण भूमि विवाद बतलाया गया है। दलसिंहसराय थाना में आठ नाम दर्ज लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। मंगलवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे चार नाम दर्ज आरोपी को भेजा जेल।