समस्तीपुर: सिंघिया बुजुर्ग में रिटायर्ड टीचर, पत्नी और बेटे को रॉड से पीटा, 20 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर की गई मारपीट
समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग गांव स्थित विरसैया टोला के वार्ड 8 मोहल्ला में सोमवार दोपहर 2:00 बजे को सेवानिवृत टीचर, उनकी पत्नी और बेटे को पड़ोस के लोगों ने रॉड से मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी सेवानिवृत टीचर राम शगुन महतो, पत्नी मीरा देवी और बेटे मनीष कुमार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।