समस्तीपुर: प्रशांत किशोर पर हुई कार्रवाई के विरोध में सरकारी बस स्टैंड पर जनसुराज पार्टी के कार्यकर्त्ता अनशन पर बैठे
समस्तीपुर शहर के सरकारी बस स्टैंड में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार लगभग 1:00 से एक दिवसीय सांकेतिक अनशन पर बैठे हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर पटना में हुए कार्रवाई के खिलाफ वे लोग एक दिवसीय सांकेतिक अनशन पर बैठे हैं।