सिंगरौली: मोरवा में धारा-9 भू अधिग्रहण क्षेत्र सहित पूरे नगर में एनसीएल ने करवाई मुनादी, लोगों को जल्द किया जाएगा विस्थापित
सिंगरौली के मोरवा में धारा-9 भू-अधिग्रहण क्षेत्र सहित पूरे नगर में एनसीएल ने मुनादी करवाई है। जल्द ही यहां से लोगों को विस्थापित किया जाएगा। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को अपनी जमीन पर कोई मकान ना बनाने, किसी को अपनी जमीन ना बेचने और ना ही किसी प्रकार का हिस्सा बांटने की जानकारी दी है। बता दें कि जयंत परियोजना की भू-अर्जन शाखा ने मोरवा पहुंचकर मुनादी करवाई है।