बिंदकी: कोरवा गांव में बड़े भाई से झगड़कर किशोर ने खाया जहरीला पदार्थ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के कोरवा गांव में रविवार की सुबह लगभग 7:00 बजे मामूली बात पर बड़े भाई से झगड़ कर अर्सलान उम्र 17 वर्ष पुत्र शमशाद निवासी ग्राम कोरवा कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। किशोर की हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। किशोर को निजी वाहन से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।