कोल: रामस्नेही विहार में शिक्षक के बंद मकान से ₹30 लाख की चोरी, एसएसपी ने मौके का किया निरीक्षण
Koil, Aligarh | Apr 5, 2026 रामस्नेही विहार में एक शिक्षक के बंद मकान से चोरों ने 30 लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। शनिवार देर रात्रि पीड़ित परिवार ढाबे पर खाना खाने गया हुआ था। इस दौरान मकान बंद देख कर मकान में प्रवेश कर गए और 30 लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। रविवार की दोपहर एसएसपी नीरज जादौन मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया है।