प्रयागराज: झलवा चौराहे पर स्थित इंडियन ऑयल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
प्रयागराज के झलवा चौराहे के पास स्थित इंडियन आयल में आज सोमवार को करीब शाम 6:30 बजे के आसपास भीषण आग लग गई।तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई देखते ही देखते आगे भयानक रूप ले लिया। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।