बहराइच: समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा केंद्रों का बहराइच जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बहराइच जनपद में जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर सम्पन्न करायी जा रही परीक्षा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र पर स्थापित कन्ट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता का स्वयं गहनता से परीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारीकरण मौजूद रहे।