उदवंत नगर: उदवंतनगर के जीरो माइल–असनी मार्ग पर जनता की राह बनी दलदल, जिम्मेदार बेखबर, ग्रामीण हर दिन कीचड़ में खतरा मोल ले रहे
उदवंतनगर प्रखंड क्षेत्र के जीरो माइल से असनी गांव के पास फोरलेन तक जाने वाली सड़क पर बारिश के बाद फैली गीली मिट्टी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। सड़क पर कीचड़ जमा रहने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर हल्की सी