उचकागांव: साखे खास गांव की निवासी और गोपालगंज जिले की टॉपर अमृता, आईपीएस अधिकारी बनना चाहती हैं
उचकागांव प्रखंड के सांखे खास गांव निवासी फुटकर कपड़ा व्यवसाई राजन कुमार साह व गृहणी मां ऊषा देवी की बेटी अमृता कुमारी गुप्ता बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा की जारी परीक्षा परिणाम में 476 अंक लाकर जिले की तीसरी जिला टॉपर बनी है। परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद उनके घर पर खुशी की लहर दौड़ गई।