भोगनीपुर: सिखमापुर मोड़ के निकट पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में वांछित युवक को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
भोगनीपुर कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सिखमापुर के निकट से महिला संबंधी अपराध में वांछित चल रहे असेवा गांव के हरगोविंद उर्फ छकाड़ी को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद युवक को न्यायालय भेजा गया है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।