खड़गपुर: कुएं पर पैर धोने के दौरान रघुनाथपुर गांव में पैर फिसलने से कुएं में गिरकर किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
शामपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के समीप शनिवार को पैर धोने गए एक किशोर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर गांव निवासी पप्पू यादव का पुत्र पीयूष कुमार इलू अपने दोस्तों के साथ बहियार गया था। तभी पैर फिसलने से कुएं में गिर गया कुएं में अधिक पानी होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई।