खड़गपुर: एसपी के निर्देश पर डीएसपी ने नगर परिषद खड़गपुर क्षेत्र के सभी बैंकों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
हवेली खड़गपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र में अवस्थित सरकारी बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान हवेली खड़गपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किया। साथी उन्होंने बैंक में लगे इमरजेंसी अलार्म को बजा कर देखा।