खड़गपुर: लोहची बाजार के समीप अनियंत्रित हाईवा ने युवक को मारी टक्कर मौके पर मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
खड़गपुर बरियारपुर एनएच 333 मुख्य मार्ग के लोहची बाजार के समीप एक हाईवे ने सड़क पर चल कर रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौत से गुस्सा ग्रामीणों ने एनएच 333 मुख मार्ग को बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया है। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई है।