बस्तर: भैंसगांव व बोदरा में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण, आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वाधान में किया गया
Bastar, Bastar | Oct 2, 2026 *जगदलपुर, 02 अक्टूबर 2026/* बस्तर ब्लॉक के ग्राम भैंसगांव एवं बोदरा में आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इंद्रावती एवं नारंगी नदी में आई बाढ़ के कारण कई घर जलमग्न हो गए थे और गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। बाढ़ से ग्रामीणों की घर-गृहस्थी, अनाज और दैनिक उपयोग की वस्तुओं को भारी नुकसान पहुंचा है