बिहार: बिहार शरीफ के सुभाष पार्क के पीछे आनंद मार्ग में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक मवेशी की हुई मौत
Bihar, Nalanda | Jun 22, 2026 बिहार शरीफ के आनंद मार्ग स्थित सुभाष पार्क के पीछे सड़क किनारे बिजली के पोल में करंट की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए और बिजली विभाग को जानकारी दी गई तो बिजली काटा गया है। बताते चले कि स्मार्ट सिटी द्वारा लाईट के लिए पोल गाड़ा गया है उसी पोल में करंट आने से मवेशी की मौत हुई है।