इटारसी: इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला को मध्य प्रदेश का प्रतिष्ठित 'के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार'
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए राज्य के प्रतिष्ठित 'के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार' की घोषणा कर दी गई है।बुधवार शाम 4 बजे पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस घोषणा में नर्मदापुरम जिले के इटारसी में पदस्थ थाना प्रभारी (TI) गौरव सिंह बुंदेला निरीक्षक को अति विशिष्ट श्रेणी के पुरस्कार के लिए चुना गया है।