सुजानगढ़: बैठक में लाइव 'नायक' फिल्म जैसा सीन, सांसद राहुल कस्वा ने फोन मिलाकर सुजानगढ की सीवरेज कंपनी की पोल खोली, असली हीरो
सांसद राहुल कस्वा को बैठक में एक ऐसा दृश्य भी सामने आया जिसने सभी को कुछ देर के लिए फिल्म नायक की याद दिला दी। अधिकारियों के दावों और रिकॉर्ड पर भरोसा करने की बजाय सांसद राहुल कस्वां ने सीधे लोगों से बात करने का फैसला किया। उन्होंने सीवरेज कंपनी की जेटिंग मशीन की लॉग बुक मंगवाई और रिकॉर्ड में दर्ज शिकायतों की मौके पर ही जांच शुरू करदी व फोन किया पोल खुल गई।