जगाधरी: लघु सचिवालय में बाबा भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में BSP ने गृह मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमित शाह के द्वारा दी गई टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को 11:00 लघु सचिवालय पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वरना आने वाले समय में और बड़ा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।