आधी रात में सिविल लाइन पुलिस ने शहर के होटलों में सघन दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देश पर थाना क्षेत्रों के होटलों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। उनाव रोड स्थित होटल चैतन्य पैलेस की दूसरी मंजिल पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित होते पाया गया।