बड़ौत: टांडा में वाल्मीकि मंदिर की जमीन को वक्फ बोर्ड से जुड़वाने का आरोप, वाल्मीकि समाज के लोगों ने दी गांव छोड़ने की चेतावनी
Baraut, Bagpat | Apr 5, 2026 बड़ौत तहसील क्षेत्र के टांडा गांव में वाल्मीकि समाज के कुछ लोगों का एक वीडियो रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बताया कि टांडा गांव एक मुस्लिम बहुल गांव है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव में बने वाल्मीकि मंदिर की जमीन को कुछ लोगों ने वक्फ बोर्ड से जुड़वा दिया है। ग्रामीणों ने न्याय न मिलने पर गांव छोड़ने की चेतावनी