अररिया: अररिया में हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Araria, Araria | May 10, 2024 अररिया| बीते दिनों भूमि विवाद में जमीन मालिक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में ताराबाड़ी थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि बीते पांच अप्रैल को पटेगना पलासी वार्ड नंबर 14 के रहने वाले मो एखलाख अंसारी ने अपने चाचा पर जबरदस्ती जमीन घेरने व विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया।