अशोक नगर: शाढ़ौरा के पास कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, 45 वर्षीय महिला गंभीर घायल, ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के शाढौरा के पास बाइक में कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक पर पीछे सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार धतूरिया गांव निवासी कमला पति पहलवान केवट उम्र 45 वर्ष रविवार को दोपहर 3 बजे अपने बेटे के साथ बरखेड़ा गांव जा रहीं थीं। इसी दौरान शाढ़ौरा के पास कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई।