किसानों की सुविधाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं! शुक्रवार दोपहर 3 बजे खरगोन कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के औचक निरीक्षण से महकमे में हड़कंप मच गया। कलेक्टर ने झिरन्या मंडी में गेहूं-चना उपार्जन और भीकनगांव में उर्वरक भंडारण का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने सख्त लहजे में अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवहन में देरी न हो और तौल कांटों पर किसानों को इंतजार न कर