नवाबगंज: शक्तिमान नगर में पति की मौत के बाद मायके में मजदूरी कर रही विधवा ने नवजात बेटे के हक के लिए लगाई गुहार
शक्तिमान नगर में पति की मौत के बाद जिस महिला को अपने परिवार के सहारे की जरूरत थी, वह अब मायके में मजदूरी करके अपने छोटे बेटे का पालन-पोषण कर रही है। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसे घर में रहने और खर्च देने से मना कर रहे हैं। जमीन और मकान में भी उसे और उसके बेटे को हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। परेशान होकर उसने अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है