दिल्ली से गुरुग्राम जाने के लिए रात में कैब बुक करने वाली एक लड़की को उसके भाई ने रास्ते भर फोन पर अपडेट देते रहने की सलाह दी। यह सुनकर कैब ड्राइवर ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए कहा, "मेरे नंबर और पते की फोटो ले लीजिए, यह मेरी भी बहन जैसी हैं।" ड्राइवर के इस व्यवहार ने न सिर्फ लड़की बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीत लिया। यह घटना इंसानियत और भरोसे की एक खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आई है।
.
.
.
.
#Humanity #CabDriver #GoodNews #Delhi #Gurugram
Fatehabad, Agra | Jun 23, 2026