स्वरा भास्कर के जौहर वाले बयान पर बागेश्वर महाराज ने किया पलटवार, बोले- जौहर कायरता नहीं वीरता और समर्पण है
पश्चिम बंगाल। अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा रानी पद्मावती और जौहर को लेकर दिए गए कथित बयान पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी है। पश्चिम बंगाल के लिलुआ वर्कशॉप मैदान में चल रही हनुमंत कथा के दूसरे दिन उन्होंने जौहर को कायरता बताए जाने पर नाराजगी जताई।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जौहर कायरता नहीं, बल्कि वीरता, समर्पण और अपने पति के प्रति अर्पण का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि संस्कृति और जौहर को जाने बिना इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने अपने बयान को लेकर कहा कि उनकी बातों से किसी को ठेस पहुंचे तो पहुंचे, लेकिन वे सत्य बोलेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने नवरात्रि को लेकर भी अपील करते हुए कहा कि देवी प्रतिमाओं के आसपास नॉनवेज की बिक्री नहीं होनी चाहि�