बड़ौत: भड़ल चौकी में हिरासत में लिए युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा, रोड किया जाम
Baraut, Bagpat | May 2, 2026 दोघट थाना क्षेत्र की भड़ल चौकी पर पुलिस हिरासत में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप मच गया है। घटना के विरोध में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और रोड जाम कर पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग की। जिसके बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। आरोप है कि पुलिस प्रताड़ना से युवक की मौत हो गई है। जबकि परिजन तो सीधा पुलिस पर फांसी लगाक