नदबई: गांव भदीरा में ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान का सता रहा डर
नदबई क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। कभी धूप तो कभी ठंडी हवाओं के साथ बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं आज गांव भदीरा में ओलावृष्टि हुई। हालांकि, राहत की खबर यह है कि, किसानो को कोई नुकसान नहीं हुआ। मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने आमजन के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।