सरदारशहर: सरदारशहर में 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' के तहत साइबर ठग को किया गया गिरफ्तार
सरदारशहर। थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' के तहत साइबर ठगी के आरोपी आदिल खान को कामख्यानी मस्जिद से गिरफ्तार किया। आरोपी सरकारी योजनाओं में लाभ और लोन दिलाने के नाम पर मुख्य खाताधारक के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई।