ओरमांझी: ओरमांझी सहित सभी पंचायतों में मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए आधार सीडिंग शिविर का किया गया आयोजन
रांची के ओरमांझी सहित सभी पंचायतों में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के आधार सीडिंग के लिए कैंप का आयोजन किया गया है। बता दें कि इस दौरान मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के बैंक खाते से आधार सीडिंग की जा रही है। आज अपराह्न 3ः00 बजे तक कैंप में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के आधार सीडिंग का कार्य किया जायेगा।