धरहरा: टाइब्रेकर में बेगूसराय को हराकर नरकटियागंज बना शिव पार्वती कप-2026 का चैंपियन,
धरहरा के गांधी मैदान में श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित शिव पार्वती कप-2026 अखिल भारतीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला रविवार को बेहद रोमांचक रहा। फाइनल मैच में नरकटियागंज की टीम ने बेगूसराय को टाइब्रेकर में 3-1 से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।