मुरैना नगर: संजय कॉलोनी की शिव मंदिर वाली गली में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 6 आरोपी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की शिव मंदिर वाली गली संजय कॉलोनी में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। बता दे की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।