महिला से झपटमारी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पछाहगंज स्थित एनएच-19 पर 18 सितंबर को महिला से हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया कि बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स झपट लिया था, जिसमें मोबाइल, 5 हजार रुपये नकद और आधार कार्ड समेत अन्य कागजात थे।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर बाइक और लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र निवासी शफक अब्बास, हरे राम कुमार और अरुण कुमार उर्फ कारण के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Mohania, Kaimur | Sep 27, 2026