मनोहरथाना: टोड़रा गांव में निजी खाते के हरे पेड़ों की कटाई का मामला, सामलाती खातेदार ने तहसीलदार से कटाई रोकने की लगाई गुहार
टोड़रा में निजी खाते के हरे और बड़े पेड़ों की कटाई का मामला प्रकाश में आया है ।वहीं सामलाती खातेदार ने हरे और बड़े पेड़ों की कटाई रोकने के लिए तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है।इस तहसीलदार ने पटवारी को कटाई रोकने के निर्देश दिए हैं l हल्का पटवारी ने हरे पेड़ों की कटाई रोकने के लिए संबंधित खातेदार को पाबंद किया है ।