पुपरी: भहमा के पास बाइक की टक्कर से घायल राजीव कुमार के मामले में बाइक चालक गिरफ्तार
पुपरी के भहमा के निकट बाइक की ठोकर से जख्मी राजीव कुमार जख्मी हो गया। जिसका इलाज सीतामढ़ी के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। जख्मी की पत्नी विनीता देवी के आवेदन पर पुपरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस बाइक चालक अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस बुधवार को 2 बजे दिन में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।