चंदिया: नरवार-25 में प्रस्फूटन बैठक आयोजित, जल गंगा अभियान और नशा मुक्ति पर ज़ोर
उमरिया जिले के करकेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम नरवार-25 में प्रस्फूटन समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई।अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत सचिव एवं वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हुए।बैठक में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और समिति के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण को लेकर विशेष चर्चा हुई।