मुरैना नगर: मुरैना बस स्टैंड पर मासूम के गले से चांदी का लॉकेट चुराने का मामला, बच्चियों की निशानदेही पर मां ने किया वापस।
मुरैना शहर के बस स्टैंड पर बुधवार को मासूम के गले से चांदी के लॉकेट चोरी मामले में पुलिस ने सामान बरामद कर लिया। पूछताछ में दो बच्चियों ने लॉकेट मां को देने की बात कबूली। पुलिस शाम को परिवार तक पहुंची तो मां ने लॉकेट सौंप दिए। पुलिस ने बरामद लॉकेट पीड़ित संतोष अग्रवाल को सबलगढ़ निवासी को लौटाए।संतोष ने बच्चियों पर नहीं, उनके माता-पिता पर कार्रवाई की मांग की।