हाजीपुर: हाजीपुर सदर अस्पताल के एमसीएच भवन में महिला ने लगाया अवैध वसूली का आरोप
हाजीपुर सदर अस्पताल में बुधवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे अचानक अफरा तफरी मच गई। एक महिला मीडिया से बात करते हुए बताई अपने रिश्तेदार को लेकर प्रसव के लिए आए थे हाजीपुर सदर अस्पताल, कभी सुई देने के नाम पर तो कभी कुछ, तो कभी कुछ बोलकर बार-बार पैसा मांगा जा रहा है। सरकारी अस्पताल में पैसा देंगे तो इससे अच्छा प्राइवेट अस्पताल में क्यों नहीं।