जखनिया: आराजी कुकड़ा गांव में पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की चर्चा से गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के आराजी कुकड़ा गांव में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीण इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी.।