बिलासपुर: मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई चंदिया की आवश्यक बैठक हुई संपन्न
दिनांक 11 जून 2026 समय लगभग 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई चंदिया की आवश्यक बैठक चंदिया स्थित स्वराज पब्लिक स्कूल सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि बतौर संगठन के प्रदेश सचिव मेहंदी हसन संभागीय उपाध्यक्ष राम सजीवन उपाध्याय संभागीय संयुक्त सचिव वंश स्वरुप शर्मा उपस्थित रहे।