मथुरा: शौक पूरा करने के लिए चोरी करने वाले युवक को मथुरा रेलवे पुलिस ने स्टेशन से दो चोरी के मोबाइलों के साथ किया गिरफ्तार
रविवार की दोपहर 2:00 बजे मथुरा रेलवे पुलिस ने एक युवक को दो चोरी के मोबाइलों के साथ गिरफ्तार किया जिनकी कीमत लगभग सत्तर हजार रुपए बताई गई। अभियुक्त ने अपना नाम दानिश पुत्र इरशाद निवासी रेलवे रोड मेरठ बताया। जो अपने शौक पूरे करने के लिए चलती ट्रेनों में सामान चोरी किया करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।